Sunday, 9 October 2016

आतंकवादी संगठन

सबसे खतरनाक आतंकी संगठन
आईएसआईएस
इस वक्त आईएसआईएस को दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन माना जा रहा है। खुद अमरीका भी आईएसआईएस की शक्ति को देखकर हैरान हो गया है। आईएसआईएस सबसे हाईटेक और अमीर आतंकी संगठन है। आईएसआईएस दुनिया के पहला ऎसा आतंकी संगठन है, जो कि अपने लड़ाकों को बकायदा वेतन भी देता है।
पाकिस्तान से होता है कंट्रोल
लश्कर ए तैयबा 
दक्षिण एशिया के सबसे बड़े आतंकवादी संगठनों में से एक है। हाफिज मुहम्मद सईद ने इसकी स्थापना अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में की थी। फिलहाल यह पाकिस्तान के लाहौर से अपनी गतिविधियां चला रहा है। बारत के खिलाफ ये अपनी आंतकी गतिविधियां चलाता रहता
. अलकायदा
अलकायदा दुनियाभर में आतंकी संगठनों में सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है. इस उग्रवादी संगठन की स्थापना 1989 में ओसामा बिन लादेन ने की थी. ओसामा के नेतृत्व में ही अलकायदा ने अमेरिका में 9/11 का हमला किया था. इसके बाद अफगान युद्ध की शुरूआत हुई जो मई 2012 में लादेन की मौत के साथ खत्म हुई. अब यह संगठन अल-जवाहरी के नेतृत्व में अपना नेटवर्क फिर से मजबूत करने में लगा है.
तालिबान.
तालिबान एक पश्तो शब्द है जिसका मतलब है छात्र. तालिबान दुनिया के उन चुनिंदा आतंकी संगठनों में से एक है जिन्होंने किसी देश पर राज किया हो. इस संगठन ने अफगानिस्तान में 1996 से 2001 तक सत्ता सम्भाली. इस संगठन की स्थापना मुल्ला मोहम्मद उमर ने की थी. तालिबान ने अफगानिस्तान में शरिअत और इस्लामिक कानून लागू कर इसे सदियों पीछे धकेल दिया. इसे अलकायदा का समर्थन भी हासिल था. मगर अमेरिकी हमले ने इसे अफगानिस्तान से उखाड़ फेंका.
तहरीक-ए-तालिबान

पाकिस्तान इस आतंकी संगठन का ठिकाना पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर मौजूद आदिवासी क्षेत्र में है. यह संगठन कई इस्लामिक आतंकी संगठनों से मिलकर बना है. पाकिस्तानी तालिबान के नाम से कुख्यात इस संगठन की स्थापना पाकिस्तानी के कुख्यात आतंकवादी बैतुल्ला महसूद ने किया था, जिसकी 23 अगस्त, 2009 को मौत हो गयी थी. पाकिस्तानी तालिबान अक्सर पाकिस्तानी राज्यों को अपना निशाना बनाता रहा है. लेकिन कई खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इस संगठन का असली मकसद अमेरिका के कई बड़े शहरों को अपना निशाना बनाना है. इसी संगठन ने पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर हमला कर कई मासूम बच्चों की जान ली थी.

No comments:

Post a Comment