सीरियाई
गृह्युध्ह जो कि सीरियाई विद्रोह या सीरियाई संकट के नाम से भी जाना जाता है,
सीरिया में सत्तारूढ़ 'बाथ सरकार' के
समर्थकों एवं विपक्षियो के बीच चल रहा सशस्त्र संघर्ष है। यह संघर्ष १५ मार्च,२०११
को लोक-सम्मत प्रदर्शनों के साथ शुरू हुआ एवं अप्रैल, २०११ तक पूरे देश में फैल
गया। यह प्रदर्शन समस्त उत्तर-पूर्व में चल रही 'अरब
क्रांति' का हिस्सा थे। विरोधकर्ताओं की मांगें थी की राष्ट्रपति
बशर-अल-अस्सद, जो कि १९७१ से सीरिया में सत्तारूढ़ थे, पदत्याग करें एवं 'बाथ
पार्टी' का शासन, जो कि १९६३ से आ रहा है, का अंत हो।सीरिया में बशर अल-असद के विरोधियों ने एलेप्पो में घायल हुए पांच साल के एक बच्चे की तस्वीर जारी की है जिसकी सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। हवाई हमलों में तबाह हुई एक इमारत से सुरक्षित निकाले गए पांच साल के एक बच्चे को जख्मी हालत में एम्बुलेंस पर बैठे हुए देखा जा सकता है।
रूस असद सरकार का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय सहयोगी है. उसके लिए सीरिया में अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को समर्थन देना ज़रूरी है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति असद के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव को रूस ने रोक दिया था और अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं के बावजूद उसने सीरियाई सेना को हथियार देना जारी रखा हुआ है.
काला सागर की उड़ानों के लिए मॉस्को का एकमात्र नेवी बेस सीरियाई पोर्ट टार्टस में लीज़ पर दिया गया है, जबकि असद के शिया अलावाइत गढ़ लटाकिया में उसका एक एयर बेस है.
सीरिया में बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा के लिए अमरीका राष्ट्रपति असद को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है और उनसे गद्दी छोड़ने की मांग कर रहा है.
सीरिया में बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा के लिए अमरीका राष्ट्रपति असद को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है और उनसे गद्दी छोड़ने की मांग कर रहा है.
अमेरिका ने सीरिया में विफलसंघषर्विराम को बहाल करने और जिहादियों को निशाना बनाने के लिए संयुक्त सैन्य इकाई गठित करने की कोशिशों पर रूस के साथ वार्ता स्थगित कर दी।
No comments:
Post a Comment